सोमवार, 28 दिसंबर 2009

पन्डित शिवराम मिश्र शिक्षक कवि सम्मान -2010

पन्डित शिवराम मिश्र शिक्षक कवि सम्मान -2010
निर्णायको के मूल्यांकन के आधार पर पं.शिवराम मिश्र शिक्षक कवि सम्मान -2010हेतु डाँ.अशोक अज्ञानी का अवधी गीत संग्रह-सबका राम जुहार-प्रकाशन वर्ष-2008 का चयन किया गया है। इस पुस्तक के सन्दर्भ मे प्रो.सूर्य प्रसाद दीक्षित का मानना है - ”प्रस्तुत कृति डाँ अशोक अज्ञानी के सहज भावो का प्रतिफलन है।इसमे अवधी की सोंधी सुंगध है अवध की माटी इनके इन गीतो मे जीवंत हो उठी है।“
डाँ अज्ञानी की अवधी लोक गाथाओ पर आधारित शोधकृतियाँ-1खुनखुनिया2माहे –परसू3.धिरवा पहले ही लोक साहित्य मे अपनी पहचान बना चुकी है। अज्ञानी द्वारा सम्पादित लोकसाहित्य की तिमाही पत्रिका अमृतायन का अपना अलग महत्व है।
इस सम्मान हेतु डाँ.अज्ञानी को बधाई।
रश्मिशील
3/1 टिकैत राय काँलोनी,लखनऊ 226004
फोन 09235858688 rashmisheel.shukla@gmail.com